फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में परिवार पर लगातार कई वर्षों से की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत होकर सोमवार देर रात संविदा लाइनमैन की हत्या की गई थी। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेजा है। उत्तम नगर सैलई निवासी 30 वर्षीय चंदन सिंह जाटव पुत्र महेश चंद्र विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। वह अपनी पत्नी शक्ति सागर उर्फ खिल्लो और बेटा किट्टू एवं बेटी चारू के साथ आकाश के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। सोमवार रात पास में रहने वाले दोस्त तेजवीर पुत्र उमेश ने अपने साथी समीर पुत्र प्रेमचंद और ललित उर्फ सीटू पुत्र राकेश उसे अपने साथ ले गए थे और उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर एवं गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।पुलिस की पूछताछ में तेजवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.