रामपुर, अप्रैल 12 -- पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। जिसमें पति-पत्नी के विवादों को परिवार परामर्श समिति द्वारा सुना जाता है। महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान पति-पत्नी के विवादों में काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग में 27 प्रकरण समिति द्वारा सुने गए। जिसमें चार प्रार्थना पत्रो में समिति द्वारा सुलह समझौता कराया गया। पांच पत्रावली निरस्त की गयी। 18 प्रार्थना पत्रों में अग्रिम तिथि नियत कर समझौते का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान निरीक्षक अनु तोमर, काउन्सलर अवतार सिंह, परवेज, अलका जैन, नीना साहनी काउन्सलिंग समिति में उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...