शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल 35 पत्रावलियों पर विचार किया गया, जिसमें एक दंपती के बीच आपसी समझौता हो गया। काउंसलिंग के बाद दोनों को साथ रहने के लिए राजी कर केंद्र से विदा किया गया। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना मदनापुर क्षेत्र के दंपती की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। मामले को परिवार परामर्श केंद्र में लाकर दोनों पक्षों को बुलाया गया, जहां उनकी आपसी बातचीत कराई गई और समझाइश दी गई। यह भी पढ़ें- परिवार परामर्श में 11 प्रकरणों पर सुनवाई यह भी पढ़ें- परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाया आपसी विवाद, टूटने से बचा परिवार यह भी पढ़ें- बिखरते परिवारों को जोड़ने की पहल, दस मामलों की सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...