संभल, दिसम्बर 28 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक शनिवार को पुलिस लाइन मंडी समिति में प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार की व्यवस्था में परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. रुकम पाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास काउंसलरों ने किया। जहां कुल 78 पत्रावलीयो को सुनकर 25 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। तो वहीं 6 परिवार को मिलाया गया। 16 पत्रावलियों पर आवेदक द्वारा बल न देने के कारण बंद किया गया तथा 3 पत्रावली में विधिक कार्यवाही करने की संतुति की गई। इस अवसर पर काउंसलर अखिलेश अग्रवाल, विधिक परामर्शदाता काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, एडवोकेट संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, श्वेता गुप्ता सीमा आर्य, बबीता शर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.