संभल, मार्च 15 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक शनिवार को पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में आयोजित की गई। बैठक नियमित काउंसलिंग परामर्श केंद्र के प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को काउंसलर्स के सहयोग से बातचीत और समझौते के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया गया। कुल 73 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 29 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। वहीं 10 परिवारों में आपसी सुलह कराकर दंपतियों को दोबारा साथ रहने के लिए राजी कराया गया। इसके अलावा 15 पत्रावलियों को आवेदक द्वारा आगे कार्रवाई पर बल न देने के कारण बंद कर दिया गया, जबकि 4 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। बैठक में काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, पूनम अरोरा, श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, बबीता शर्मा, कंचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.