परिवार परामर्श केंद्र में पांच परिवारों को मिलाया
संभल, मई 28 -- परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में बुधवार को पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र में सकारात्मक पहल देखने को मिली। चन्दौसी स्थित गोशाला रोड पिंक चौकी में आयोजित बैठक में कई दंपतियों के बीच चल रहे विवादों को सुलह और समझाइश के जरिए खत्म कराने का प्रयास किया। बैठक का आयोजन परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में किया गया। परिवार परामर्श केंद्र थानाध्यक्ष और काउंसलरों की टीम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए रिश्तों की अहमियत बताई और आपसी संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में कुल 28 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 5 मामलों का सफलतापूर्वक सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, महेश गंगवार, मनोहर सिंह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.