सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े सात मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की काउंसलिंग और वार्ता कराई गई। सुनवाई के दौरान पांच मामलों में आपसी सहमति से सुलह-समझौता करा दिया गया, जबकि दो मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए यह पहल लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सात परिवारों में कराया गया समझौता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...