संभल, मई 21 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक बुधवार को चन्दौसी स्थित गौशाला रोड पिंक चौकी पर थानाध्यक्ष डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एवं काउंसलरों की मदद से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। बैठक में कुल 23 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 मामलों का निस्तारण किया गया। सबसे सुखद पहलू यह रहा कि दो बिखरे परिवारों को फिर से मिलाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। वहीं 6 पत्रावलियों को आवेदकों द्वारा रुचि न लेने एवं अन्य कारणों से बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- परिवार परामर्श केंद्र में दो बिखरे परिवारों का हुआ समझौता इस दौरान काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार, मनोहर सिंह सहि...