परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों में समझौता
मेरठ, मई 14 -- परिवारों को टूटने से बचाने और वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने की दिशा में परिवार परामर्श केंद्र लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बुधवार को काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों तक चली गहन काउंसलिंग के बाद दो दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिसके बाद दोनों ने साथ रहने पर सहमति जताई। इस दौरान 13 पत्रावलियों को विभिन्न कारणों से बंद कर दिया। 147 मामलों में अगली तिथि निर्धारित करते हुए दोनों पक्षों को अवगत कराया।परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी का कहना है कि केंद्र का केवल विवाद निपटाना नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों को संवाद और समझ के जरिए दोबारा जोड़ना है। इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.