मैनपुरी, अप्रैल 11 -- भोगांव। कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को प्रभारी मोनिका चौधरी की देखरेख में वैवाहिक विवादों की सुनवाई की गई। इस दौरान समिति सदस्य साधना तिवारी, ममता परिहार, प्रगति और सोनू ने शिवानी-मनोज (किशनी) तथा प्रतिमा-गुलशन (कन्नौज) सहित आधा दर्जन मामलों को सुना। परामर्शदाताओं के समझाने पर दोनों दंपत्तियों को अपनी गलतियों का अहसास हुआ और वे आपसी गिले-शिकवे भुलाकर पुनः साथ रहने को राजी हो गए। सुलह के बाद समिति सदस्यों ने दोनों जोड़ों का मुंह मीठा कराकर उन्हें खुशी-खुशी विदा किया। नवोदय में 98 लाख की लागत से बनेगा भव्य ओपन हॉलभोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रार्थना सभा के लिए असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्यालय समिति द्वारा 98 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत ओपन हॉल क...