मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। जिला न्यायालय में विभिन्न दीवानी और फौजदारी मुकदमों को हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला जज के आदेश पर ग्राम न्यायालय में फाइलों को भेजे जाने पर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है। कहा है कि इससे जिले के अधिवक्ताओं के समक्ष आजीविका की समस्या खड़ी हो जाएगी। साथ ही जिला न्यायालय का अस्तित्व पर भी प्रश्नचिह्न लगेगा। यह भी पढ़ें- डिस्ट्रिक्ट बार के नौ कार्यकारिणी सदस्यों ने दिया इस्तीफाअधिवक्ताओं की मांग अधिवक्ताओं ने परिवार न्यायालय की 125 फाइलों को मड़िहान और लालगंज ग्राम न्यायालय से वापस मंगवाने की मांग की। अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय,अधिवक्ता दिलीप सिंह गहरवार,अधिवक्ता राकेश वर्मा, राजमणि दुबे और अन्य सभी अधिवक्ताओं की अगुवाई में जिले के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह को पत्र लिखकर फैमिली कोर्ट के फाइ...