संवाददाता, मई 10 -- यूपी के अमरोहा में हिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में रिश्तों के कत्ल का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे और घरेलू क्लेश से परेशान परिवार ने ही युवक की हत्या की साजिश रची। पिता की रजामंदी से छोटे भाई ने अपने एक पेशेवर अपराधी दोस्त को सुपारी देकर वारदात कराई, जबकि मां ने जेबर बेचकर हत्या के लिए रकम जुटाई। सिर पर पेचकस और ईंट से हमला कर की हत्या की गई। शनिवार को सूखी पड़ी मध्य गंगा नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड की परतें खुल गईं। शनिवार सुबह शहबाजपुर और श्यामपुर गांव के बीच से गुजर रही मध्य गंगा नहर के पुल पर खून के निशान देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। नीचे झांकने पर करीब 15 फीट गहराई में शव पड़ा मिला। सूचना पर प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.