बागपत, फरवरी 21 -- छपरौली। थाना क्षेत्र स्थित माडी गांव में सम्पत्ति विवाद के चलते एक परिवार को कथित रूप से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने अपने घर के बाहर पलायन संबंधी पोस्टर चस्पा कर दिए, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। पोस्टर के माध्यम से परिवार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीते 5 जनवरी को उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हुए। उनका कहना है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण उन पर हमला किया। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि घटना की शिकायत छपरौली थाने में की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घर पर लगाए गए पोस्टर में साफ लिखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.