परिवार ने अस्पताल में भर्ती करवाई महिला, कुछ ही देर में गांव में कुएं के पास मिला शव
हापुड़, मई 17 -- यूपी के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर निवासी एक महिला की अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक और चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला की मौत के बाद डॉक्टर ने शव को टेम्पो में रखवाकर गांव के बाहर सड़क किनारे कुएं के पास छोड़ दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में लोग शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। अब्दुलापुर निवासी जीवन शनिवार सुबह अपनी मां ममता को उपचार के लिए गढ़ नगर में मेरठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। परिजनों का कहना है कि महिला को सिर्फ कमजोरी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला की हालत सामान्य बताते हुए उपचार शुरू कर दिया और ड्रिप लगाई। इसी दौरान डॉक्टर ने जीवन को बाजार से फल व अन्य सामान लाने भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.