पटना, फरवरी 19 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होनेवाले इस पखवाड़े की योजनाबद्ध ढंग से तैयारी सुनिश्चित करें। यह निर्देश उन्होंने पटना के सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका), अस्पतालों के अधीक्षक,उपाधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, परिवार कल्याण परामर्शी को दिया। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 23 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.