कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत स्पेसिंग व डिलेइंग मेथड्स पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश जारी किए हैं। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। राज्य स्वास्थ्य समिति के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरिता ने स्वास्थ्य विभाग ने विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिवों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य संस्थानों पर हेल्दी टाइमिंग एंड स्पेसिंग ऑफ़ प्रेगनेंसी (एचटीएसपी) के तहत महिलाओं को पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच उचित अंतर और छोटे परिवार के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए। परिवार नियोजना के लिए काउंसलिंग पर दिया जायेगा जोर यह भी पढ़ें- शिशु एवं मातृत...