जहानाबाद, जुलाई 16 -- ​मेहंदिया , निज संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 11 से 31 जुलाई तक आयोजित विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा रंग ला रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर अब क्षेत्र में दिखने लगा है। पखवाड़े के दौरान अब तक कुल 11 लाभार्थियों ने स्थायी परिवार नियोजन अपनाया है, जिनमें 10 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुरुष की यह भागीदारी दर्शाती है कि अब समाज में जागरूकता बढ़ रही है। ​सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को अस्पताल में विशेष शिविर आयोजित कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित ऑपरेशन किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से पुरुष नसबंदी के लिए Rs.3,000 और महिला नसबंदी के लिए Rs.2,000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि सीधे ल...