हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले स्वास्थ्य योद्धाओं के लिए गौरवपूर्ण रहा। जनसंख्या स्थिरीकरण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न प्रखंडों, स्वास्थ्य संस्थानों और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली एएनएम और आशा दीदियों को समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन समन्वय में डीसीएम निभा रानी सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही। प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन की बात करें तो देसरी प्रखंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरुष नसबंदी और मिनीलैप दोनों ही मुख्य श्रेणियों जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिली लैप की श्रेणी में पातेपुर प्रखंड को द्वितीय और महुआ प्रखंड को तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह प्रसव पश्चात गर्भनिरोधक सेवाओं (पीपीआईयूसीडी) के बेहतर क्रिया...