मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को किया गया। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ राजू और जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने जागरूकता के प्रसार के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में घूम-घूमकर लोगों को सीमित परिवार के फायदों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देगा। उद्घाटन के बाद आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम स्कूल की छात्राओं ने प्रभात फेरी भी निकाली, जिसमें परिवार नियोजन से जुड़े संदेशों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.