सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सोमवार को मॉडल अस्पताल में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद, प्रभारी अधीक्षक डॉ एसएस मेहता, डीपीएम विनय रंजन, डीएओ राहुल किशोर, डीएमएनई कंचन कुमारी तथा अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान 6 से 20 मार्च तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी उपायों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। सिविल सर्जन ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन सहित विभिन्न पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.