औरैया, दिसम्बर 16 -- अजीतमल, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में मंगलवार को परिवार नियोजन शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र की आशा बहुओं द्वारा चिन्हित कर लाई गई कुल 36 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया। शिविर में महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। ऑपरेशन से पूर्व सभी लाभार्थी महिलाओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराई गई तथा उन्हें परामर्श के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व और ऑपरेशन के बाद की सावधानियों की जानकारी दी गई। ऑपरेशन के दौरान स्वच्छता, आधुनिक उपकरणों और निर्धारित चिकित्सकीय मानकों का विशेष रूप से पालन किया गया। ऑपरेशन टीम में सर्जन गोपाल कृष्ण द्विवेदी, एनेस्थेटिक अमितेश शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट संदीप सेंगर, फार्मासिस्ट सुधीश पाण्डेय सहित प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.