समस्तीपुर, जुलाई 11 -- समस्तीपुर, निप्र। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ एमसीएच भवन में सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैलीपखवाड़ा की अवधि इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान पूरे जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन कर दंपत्ति की काउंसिलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों पर दबाव बढ़ाती है। जनसंख्या स्थिरता के लिए परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: प...