रुडकी, जनवरी 24 -- रुड़की। सिविल अस्पताल में शनिवार को परिवार नियोजन के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 11 लोगों का सफल ऑपरेशन हुआ है। सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश के सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा के नेतृत्व में एक टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां पहुंचकर आयोजित शिविर में 11 लोगों के ऑपरेशन किए हैं। इस मौके पर डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. आनंद राणा व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...