किशनगंज, फरवरी 27 -- किशनगंज। संवाददाता स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आज केवल उपचार के केंद्र नहीं रहे, बल्कि परिवार नियोजन जैसे संवेदनशील और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण विषय पर जनजागरूकता और सेवाओं की उपलब्धता का भी आधार बनते जा रहे हैं। जब समुदाय स्तर पर सही परामर्श, भरोसेमंद जानकारी और सुलभ सेवाएं एक ही स्थान पर मिलती हैं, तभी परिवार नियोजन अभियानों को वास्तविक सफलता मिलती है। इसी सोच के तहत जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को परिवार नियोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सीएचओ की भूमिका से बदलेगा परिवार नियोजन का परिदृश्य प्रशिक्षक जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीएचओ को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी व स्थायी साधनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.