सहरसा, मार्च 17 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव नगर पंचायत के बरियाही बाजार स्थित सदर पीएचसी में पिछले लगभग डेढ़ माह से महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को शिविर आयोजित कर परिवार नियोजन ऑपरेशन किया जाता था। यह अस्पताल क्षेत्र का सबसे पुराना स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण अन्य प्रखंडों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं ऑपरेशन कराने आती थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी को आयोजित शिविर में ऑपरेशन के बाद एक महिला के परिजन ने बेवजह छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि आरोप निराधार है, लेकिन इस घटना के बाद चिकित्सकों व कर्मियों में भय का माहौल है। मामले में वरीय अधिकारियों से दिशा- निर्देश...