हाथरस, जुलाई 12 -- हाथरस। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व जनसंख्या स्थित पखवाड़े के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश में शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्साल, ब्लॉक स्तरीय सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विश्व जनसंख्या पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टॉल लगाकर परिवार नियोजन की सामिग्री वितरण की गई। आगरा रोड स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त को यह निर...