परिवार चिकित्सक दिवस पर बच्चों ने बनाई मानव शृंखला
अररिया, मई 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में मंगलवार को विश्व परिवार चिकित्सक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों को परिवार चिकित्सकों के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि विश्व परिवार डॉक्टर दिवस प्रत्येक वर्ष 19 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य परिवार चिकित्सकों की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, निरंतर देखभाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना है। प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्व परिवार डॉक्टर दिवस की शुरुआत वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ फैमिली डॉक्टर्स द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.