परिवार घर के अंदर बाहर तोड़ दी रैम्प
अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। परिवार के सदस्य घर के अंदर बैठे और बाहर रैम्प ही तोड़ दी गई। मामला मैरिस रोड पर आयकर कार्यालय के सामने का है। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मैरिस रोड निवासी कारोबारी आशीष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर को जेसीबी ने घर के बाहर आकर रैम्प तोड़ना शुरू कर दिया। जबकि घर में बाहर से आए रिश्तेदार मौजूद थे, उनकी गाड़ियां भी घर की पार्किंग में थी। तोड़ने से पूर्व बताया भी नहीं गया ताकि वाहनों को बाहर निकाल दिया जाता। पूछे जाने पर जेसीबी चालक ने कहा कि यह सरकारी काम है। कारोबारी के अनुसार पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान रैम्प तोड़ दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.