परिवार गया बाजार, चोर ताला तोड़कर 20 हजार ले भागे
रांची, अप्रैल 7 -- रांची। अरगोड़ा महावीर नगर निवासी अनंत झा के घर का ताला तोड़कर चोरों बीस हजार रुपए चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में अनंत झा ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनंत झा ने पुलिस को बताया कि वह तीन अप्रैल की शाम परिवार के साथ सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। लौटने के क्रम में देखा कि उनके घर में लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। घर के पर्स में रखा 20 हजार रुपए गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.