वाराणसी, मई 3 -- बड़ागांव (वाराणसी)। चंगवार गांव में एक बंद मकान से चोरों ने साठ हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपए मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घर का मालिक और उनका परिवार मुंबई गए हुए थे। लौटने पर मकान मालिक सुशील पांडेय ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार सुशील पांडेय अपने परिवार के साथ 10 जनवरी को रिश्तेदार से मिलने मुंबई चले गये थे। लौटे पर पता चला कि घर में चोरी हो गई है। आलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे और सभी सामान गायब थे। भुक्तभोगी के अनुसार आलमारी में रखा साठ हजार नगद, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी के आभूषणों में तीन जोड़ी पायल, तीन थाली, तीन लोटा, तीन गिलास, तीन चम्मच एवं पीतल के बर्तनों में नौ परात, पांच हंडा, पांच लोटा, पांच कंछुल, पांच गिलास के साथ ही महंगे कपड़े, गेहूं, चावल और स्टील के बर्तन चुरा ले गये। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.