मुरादाबाद, मार्च 16 -- मूंढापांडे हादसे में जान गंवाने वाले नैनीताल बैंक के दिल्ली रीजन के रीजनल मैनेजर(आरएम) दयाल सिंह मूल रूप से नैनीताल जिले के तल्लीताल के अपर माल वार्ड मोविला कंपाउंड जज निवास के पास के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी हेमा रावत, दो बेटे मेहुल रावत व राजवर्धन और बेटी सरिता हैं। पूरा परिवार हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी में रहता है। जबकि नौकरी के चलते दयाल सिंह रावत खुद अकेले नोएडा में रहते थे और प्रत्येक सप्ताह अपने घर आते थे। परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को भी वह यशदीप की कार से ही हल्द्वानी आए थे और उसी कार से सोमवार को वापस नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे। सोमवार को मूंढापांडे हादसे में उनकी मौत की सूचना के बाद पत्नी हेमा रावत दोनों बेटे और बेटी के साथ मुरादाबाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचीं। शव देख परिजन बेहाल हो गए और दहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.