पटना, मार्च 26 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने विभागीय सरकारी कैलेंडर में अपने परिवार के सदस्यों का फोटो प्रकाशित करवाया है। परिवार को सरकारी कैलेंडर में शामिल करना नई परिपाटी की शुरुआत है। गुरुवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि एनडीए में परिवारवादी राजनीति को किस तरह मजबूत किया जा रहा है, यह इसकी बानगी है। परिवारवादी राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। सरकारी कैलेंडर में परिवार को शामिल किया जाना कहीं ना कहीं लूट और परिवारवादी राजनीति को एनडीए द्वारा संरक्षण दिए जाने का स्पष्ट प्रमाण है। सरकार में बैठे लोगों की चुप्पी आश्चर्यजनक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...