बुलंदशहर, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बगसरा में दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बगसरा निवासी श्री निवास शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका उनका पुत्र अवधेश व पुत्रवधू आरती 5-6 वर्षों से बाहर रहते हैं। तथा जब भी वह घर आते हैं, तो पीड़ित पत्नी पूनम व उनकी मां के साथ गाली, गलौज कर मारपीट करते रहते थे। 17 मई की मध्य रात्रि को अवधेश पुत्र श्रीनिवास शर्मा, आरती पत्नी अवधेश निवासी गांव बगसरा, राहुल पुत्र दिनेश, बृजेश, योगेश, रामनिवास, दिनेश पुत्र गजराम निवासी गांव इकोना, जनपद अमरोहा ने घर में घुसकर लाठी, डंडों से प्रार्थी, पत्नी पूनम व उनकी मां जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और पत्नी के गले से सोने की चैन निकाल ली। पीड़ित ने फोन कर पुलिस...