परिवार को मारपीट कर किया घायल
हापुड़, मार्च 30 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैयापुरा निवासी एक परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पड़ोसियों द्वारा की गई गाली-गलौच का विरोध किया था। जिसके बाद पड़ोसियों ने जमकर मापीट कर दी। जिसमें परिवार चोटिल हो गया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कन्हैयापुरा निवासी देव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मोहल्ले में राकेश के मकान में अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। इसी मकान में रामगोपाल का परिवार भी निवास करता है। 28 मार्च को रामगोपाल की पुत्री अंजली अपनी ससुराल आई हुई थी। अजंली ने आते ही पीड़ित की मां शशि के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.