परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
फरीदाबाद, अगस्त 3 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने, मारपीट और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे जुनैद की शादी आबिदा से हुई थी। शादी के बाद 22 नवंबर को उसका दोनों बेटे , दामाद और सात वर्षीय पोता बहू को उसके गांव छोड़ने गए थे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उसके नाबालिग पोते को छोड़ा गया, जबकि अन्य परिजनों को नहीं छोड़ा गया। उसने मारपीट, सामान और कार छीनने के आरोप भी लगाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.