शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- सिंधौली। कस्बे के सैंजना रोड स्थित नई बस्ती में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला और उसके तीन बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश तमंचा और चाकू दिखाकर धमकाते हुए करीब 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित रुचि देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना के समय घर में रुचि देवी और उसके बच्चे वेदिका, पुष्पराज और छोटू मौजूद थे। उसका पति लखन सिंह तीन दिन पहले ही दिल्ली गया था। महिला के मुताबिक बदमाशों ने मारपीट कर परिवार को बंधक बनाया और इसके बाद सामान समेटकर भाग गए। यह भी पढ़ें- Munger News: घर में घुसे पांच नकाबपोश चोर, गोदरेज का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 20 हजार नकद ले उड़े सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और परिवार से पूछताछ की। घर में टा...