प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- कुंडा कोतवाली के पनाह नहर रहवई गांव निवासी अन्नू पटेल पत्नी रोहित कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 मई की रात करीब 10 बजे उसके पति घर की छत पर खड़े थे। तभी मिट्टी गिरवा रहे मोहल्ले के युवक ने उनको नीचे बुलाया। नीचे जाने पर गालियां देते हुए पीटने लगे। वह और उसकी चाची बीच बचाव करने गईं तो आरोपितों ने उनको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उनका मंगल सूत्र भी गायब हो गया। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और कहा घायल पति का इलाज कराओ, सुबह कोतवाली आकर तहरीर देना। सुबह उसने कोतवाली में नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मनबढ़ हुए आरोपित उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...