परिवार को पीटने पर तीन के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के डिहवा रैयापुर गांव निवासी संगीता देवी पत्नी विनोद यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 मई की शाम करीब छह बजे पड़ोस के ही कुछ लोग लाठी डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आ गए। रास्ते के विवाद को लेकर गालियां देने लगे, विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगे। उसे बचाने दौड़े उसके भतीजे विपिन यादव, प्रदीप यादव, राधेश्याम यादव को भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची, आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अशोक यादव, विकास यादव, आकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.