प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के हीरा का पुरवा दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी वीरेन्द्र यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। छह दिसम्बर 2025 की शाम गांव के कुछ लोगों ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर पैरा, बल्ली लगाकर रखकर रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गए। उसे, उसके भाई धर्मेन्द्र, महेन्द्र को लाठी डंडे से पीटा, बीच बचाव को दौड़े उसके माता पिता से भी मारपीट की। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नन्हेंलाल यादव, राम अधार यादव, बैजनाथ यादव, कृष्णकांत यादव, सुरजीत यादव, रोहित कुमार यादव, भारत लाल यादव, हेमंत यादव, युवराज यादव, हेमंत कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...