प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के समापुर मोहल्ला निवासी राम कृपालु यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 20 नवंबर 2024 को सुबह करीब 9.30 बजे वह घर पर बैठा था। तभी मोहल्ले के ही कुछ लोग रंजिश में पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे से मारने लगे। वह घर के अंदर भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी-बेटी को पीटा। घर में रखे सामान तोड़ दिए, जिससे करीब 50 हजार की क्षति हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। आरोप है कि मामले की नामजद तहरीर देने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अनीता देवी, रविशंकर, अजय सोनकर, साहिल सोनकर, प्रीती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.