सीवान, अगस्त 2 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत बभनवारा गांव में पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सीवान के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली।

घटना की जानकारी इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है। मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर...