गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी में मंगलवार तड़के उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोरी मकान की चौथी मंजिल पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। किशोरी ने परिजनों को कमरे में बंद कर दिया था। शोर मचने पर पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला। सभी ने किशोरी को नीचे उतारने का प्रयास किया तो उसने पत्थर फेंकते हुए कूदने की धमकी दे दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल और आपदा प्रबंधन की टीम ने किशोरी को किसी तरह से नीचे उतारा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि तड़के लगभग साढ़े तीन बजे दमकल को किशोरी के चौथी मंजिल पर चढ़कर नीचे कूदने का प्रयास करने की सूचना मिली। मौके पर दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंचीं। किशोरी किसी भी व्यक्ति को पास आता देखकर पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.