परिवार को एकसूत्र में बांधता है मां का प्रेम: डॉ सरिता
धनबाद, मई 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में सोमवार को मातृ दिवस की धूम रही। स्कूल के दोनों कैंपस में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम व कृतज्ञता व्यक्त करना था। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, धैर्य और समर्पण की जीवंत प्रतिमूर्ति होती हैं। बच्चे के जीवन की पहली शिक्षक, पहली मित्र और सबसे बड़ी प्रेरणा उसकी मां ही होती हैं। वहीं मां का निस्वार्थ प्रेम परिवार को एकसूत्र में बांधे रखता है। मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती है और बिना किसी अपेक्षा के हर परिस्थिति में उनका साथ देती है। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर डीपीएस में भावनात्मक समारोह माता-पिता का सम्मान करना और उनके त्याग को समझना प्रत्येक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.