परिवार के साथ कार में हैं तो बिना वजह नहीं रोकेगी ट्रैफिक पुलिस
गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अगर आप अपने परिवार या किसी बुजुर्ग के साथ कार में कहीं जा रहे हैं तो अब आपको बिना किसी कारण ट्रैफिक पुलिस नहीं रोकेगी। नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस आयुक्त ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। नए निर्देशों के तहत अब गुरुग्राम के सभी यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि परिवार, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों को लेकर चल रहे वाहनों को सड़कों पर अनावश्यक रूप से बिल्कुल न रोका जाए। सीपी ने साफ किया है कि ऐसे पारिवारिक वाहनों को केवल यातायात नियमन, सड़क सुरक्षा या फिर किसी बेहद गंभीर यातायात नियम के उल्लंघन की स्थिति में ही रोका जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने इस व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आम जनता से भी सहयोग मांगा है। जिला पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.