प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। प्रयागराज के इरफान फारूकी इस साल परिवार के साथ ईद नहीं मना पाएंगे। इरफान 12 मार्च को सउदी अरब के दम्माम शहर से निजी एयरलाइंस के विमान से भारत आने वाले थे। इरफान ने टिकट भी बुक करा लिया था। यात्रा के दिन एयरलाइंस ने दम्माम से विमान सेवा कुछ दिन और बंद रखने का संदेश इरफान को भेज दिया। एयरलाइंस ने इरफान समेत कई भारतीयों को भेजे संदेश में जेद्दाह से भारत जाने का सुझाव दिया है। दम्माम से विमान सेवा ठप होने की वजह से प्रयागराज के आजाद भी ईद मनाने के लिए प्रयागराज नहीं आ पाए। खाड़ी युद्ध के चलते दम्माम में नौकरी कर रहे आधा दर्जन प्रयागराज के लोग फंसे हैं। अब सभी लोग बकरीद परिवार के साथ मनाने की योजना बना रहे हैं।इरफान ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' को बताया कि दम्माम से भारत की फ्लाइट बहरीन होकर जाती है। खाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.