हापुड़, मई 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रविवार देर रात परिवार के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल युवकों का परिवार खेड़ा गेट के बाहर चाय का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि ताऊ के लड़के घर में घुस आए और लोहे के कड़े से हमला कर दोनों युवकों को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...