दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर छपकी में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान पांच किलो के गैस सिलेंडर से अचानक आग का शोला निकलने ने बागल में बैठे परिवार के तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वे भानु पासवान, उनकी पत्नी मीरा कुमारी और पुत्र आर्यन कुमार बताए जाते हैं। इमरजेंसी विभाग में इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...