लखनऊ, अप्रैल 10 -- सर फाइल फोटो है रहीमाबाद,संवाददाता।परिजनों और समाज के ताने सुनकर परेशान हुई महिला ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी के नौ साल बीतने के बाद भी उसके बच्चे नहीं थे जिससे वह काफी परेशान चल रही थी।नई बस्ती गांव निवासी हरिचरन मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटा हृदेश कुमार है। पिता हरिचरन ने बताया कि बेटा हृदेश कारपेंटर का काम करता है। उसकी शादी सुनीता (35) से 2017 में हुई थी। तब से उसके बच्चे नहीं हो रहे थे जिससे वह काफी परेशान रहती थी। शुक्रवार को पति काम के लिए लखनऊ गए थे। घर पर माता-पिता परिवार के साथ गांव में ही दूसरे के घर पर निर्माण कार्य में लगे थे। दोपहर में माता-पिता जब खाना खाने के लिए घर पहुंची तो सुनीता का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा कि सुनी...