परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाएं करती जितिया का व्रत
सहरसा, सितम्बर 29 -- सहरसा, निज संवाददाता। पति व संतान की लंबी व स्वस्थ जीवन सहित परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला जितिया का व्रत के लिए तैयारी शुरू हो गयी है। कठिन व्रतों में से एक यह पर्व मनाने के लिए विधि विधान व परंपरा को निभाया जाता है। हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया का व्रत किया जाता हैं। पंडित तरूण झा बताते हैं कि जितिया व्रत को भक्ति और उपासना के सबसे कठिन व्रतों में एक माना जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं माताएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं!इस वर्ष जितिया का निर्जला व्रत 03 अक्टूबर को रखा जायेगा। अष्टमी तिथि तीन अक्टूबर शनिवार को दिन में 10.02 मिनट से शुरू होकर 04 अक्टूबर को सुबह 07.38 मिनट तक रहेगी। उनका कहना है मिथिला में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.