गोंडा, जुलाई 1 -- तरबगंज। बदलते दौर में आधी आबादी हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही है। इसमें विधि व्यवसाय क्षेत्र में अछूता नहीं है। क्षेत्र के रानीपुर गांव छीटीपुरवा की बेटी और बहू ने एक साथ वकालत की डिग्री हासिल कर ली। 29 जून को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का एलएलबी छठे सेमेस्टर का परिणाम आया तो गांव में जश्न का माहौल बन गया। शिव बहादुर पांडेय की पुत्री लक्ष्मी पांडेय ने नंदिनी नगर विधि महाविद्यालय से 432 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं उनकी पुत्रवधू अंशिका पांडेय ने डॉ. ममता कॉलेज ऑफ लॉ से 418 अंक प्राप्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...